Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने नगर निगम के 75 बड़े बकायेदारों की सूची की जारी

जिलाधिकारी ने नगर निगम के 75 बड़े बकायेदारों की सूची की जारी

एक करोड़ अस्सी लाख से अधिक है इनपर बकाया
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने गुरूवार को नगर निगम की बकाया बसूली की समीक्षा की। जिसमें शहर के नामचीन संस्थाओें और व्यक्तियों पर बड़ी बकाया राशि निकली। जिलाधिकारी ने कर निर्धारण अधिकारी को बकाया वसूली में सख्ती करने के निर्देश भी दियें।
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम की गतिविधियों के संचालन हेतु टैक्स एक बडी भूमिका अदा करता है। परन्तु कुछ नागरिकों द्वारा अपनी इस जिम्मेदारी को न समझते हुये समय सेे टैक्स का भुगतान नही करने का सीधा असर नगर निगम की व्यवस्थाओं पर पड़ता है। उन्होने सभी से अपील भी की है कि अपना बकाया टैक्स और अन्य देयक समय से जमा करायें अन्यथा की स्थिति मेें कड़ी कार्यवाही की जायेगी। महज 75 बडे़ बकायेदारों के स्तर पर एक करोड़ अस्सी लाख से अधिक की राशि लम्बित मिली।